Knowledge Booster: Current GK Hindi Edition (05 Sep 2026)
Welcome to today's Current GK Hindi Knowledge Booster! We've handpicked 10 essential questions from our database to help you sharpen your skills. Dive in and test your knowledge!
Q1. दिसंबर 2025 में Jose Antonio Kast किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं?
- A) चिली
- B) पेरू
- C) ब्राज़ील
- D) पोलैंड
Correct Answer: चिली
Explanation: चिली ने दिसंबर 2025 में Jose Antonio Kast को अपना नया राष्ट्रपति चुना है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता Kast ने वामपंथी प्रतिद्वंद्वी Jeannette Jara को हराकर जीत हासिल की। यह चुनाव अपराध, प्रवासन और आर्थिक मंदी जैसे मुद्दों पर केंद्रित था और देश में लोकतंत्र की वापसी के बाद सबसे बड़ा दक्षिणपंथी बदलाव माना जा रहा है।
Q2. हाल ही में खोजी गई नई पौध प्रजाति Chlorophytum vanapushpam किस राज्य में पाई गई है?
- A) केरल
- B) महाराष्ट्र
- C) पश्चिम बंगाल
- D) तमिलनाडु
Correct Answer: केरल
Explanation: Chlorophytum vanapushpam नामक नई पौध प्रजाति केरल के इडुक्की जिले की वागामोन पहाड़ियों में खोजी गई है। इसका नाम मलयालम के ‘वनम’ (जंगल) और ‘पुष्पम’ (फूल) से लिया गया है। यह सफेद फूलों वाला, पतले पत्तों वाला बारहमासी पौधा है, जो 90 सेमी तक बढ़ता है। यह पौधा मुख्य रूप से पश्चिमी घाट के पथरीले इलाकों में पाया गया है।
Q3. Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority (APEDA) किस मंत्रालय के तहत कार्य करता है?
- A) कृषि मंत्रालय
- B) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
- C) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
- D) ग्रामीण विकास मंत्रालय
Correct Answer: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
Explanation: APEDA, भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है, जो दिसंबर 1985 में स्थापित हुआ था। यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है और कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।
Q4. सूरसागर किसके समय लिखी गयी?
- A) बाबर
- B) अकबर
- C) हुमायूँ
- D) औरंगजेब
Correct Answer: अकबर
Explanation: सूरदास ने सूरसागर की रचना अकबर के समय की। तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना भी उसी समय की।
Q5. नेशनल अवॉर्ड्स फॉर ई-गवर्नेंस 2025 में जमीनी स्तर पर डिजिटल सेवा वितरण की नई श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड किस ग्राम पंचायत ने जीता?
- A) वेस्ट मजलिशपुर, त्रिपुरा
- B) रोहिणी, महाराष्ट्र
- C) पालसाणा, गुजरात
- D) सुआकाटी, ओडिशा
Correct Answer: रोहिणी, महाराष्ट्र
Explanation: ई-गवर्नेंस 2025 के लिए नई श्रेणी में ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। 28वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस (NCeG) में विजेताओं को विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में सम्मान मिला। गोल्ड अवॉर्ड महाराष्ट्र के धुले जिले की रोहिणी ग्राम पंचायत (सरपंच डॉ. आनंदराव पवार) को मिला। वेस्ट मजलिशपुर, त्रिपुरा को सिल्वर और पालसाणा, गुजरात व सुआकाटी, ओडिशा को ज्यूरी अवॉर्ड मिला। पुरस्कार में ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नगद राशि (गोल्ड के लिए ₹10 लाख, सिल्वर के लिए ₹5 लाख) शामिल हैं।
Q6. अंतिम मौर्य राजा ब्रहद्रथ को किसने मारा?
- A) पुष्यमित्र शुंग
- B) सिमुक
- C) वासुदेव
- D) अग्निमित्र
Correct Answer: पुष्यमित्र शुंग
Explanation: मौर्य वंश के अंतिम राजा ब्रहद्रथ को मारकर 187 ई पू को उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने मार दिया और शुंग साम्राज्य की स्थापना की। पुष्यमित्र शुंग ने 33 वर्ष राज्य किया।
Q7. कवच 4.0, जो एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) प्रणाली है, गुजरात में किस रेलवे सेक्शन पर लागू किया गया है?
- A) सूरत–वडोदरा
- B) वडोदरा–अहमदाबाद
- C) अहमदाबाद–राजकोट
- D) वडोदरा–भरूच
Correct Answer: वडोदरा–अहमदाबाद
Explanation: कवच 4.0 गुजरात के पहले बजवा (वडोदरा)–अहमदाबाद 96 किमी सेक्शन पर लागू किया गया है। इसमें 17 स्टेशन, 23 टावर, 20 कवच हट, 192 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल और 2,872 RFID टैग शामिल हैं। यह स्वदेशी ATP सिस्टम ट्रेन को टकराव और सिग्नल उल्लंघन से बचाता है, गति नियंत्रण लागू करता है और SIL-4 प्रमाणित है।
Q8. निम्नलिखित में से किस राजा के शासनकाल के दौरान प्रसिद्ध ‘पंच रथ मंदिर’ का निर्माण किया गया था?
- A) नरसिंहवर्मन II
- B) महेंद्रवर्मन प्रथम
- C) सिहविष्णु
- D) नरसिंहवर्मन प्रथम
Correct Answer: नरसिंहवर्मन प्रथम
Explanation: राजा नरसिंहवर्मन प्रथम के शासनकाल के दौरान, जिन्होंने 630 ईस्वी से 668 ईस्वी तक शासन किया था, प्रसिद्ध पंच रथ मंदिर का निर्माण किया गया था। यह एक रॉक कट मंदिर है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है।
Q9. दिल्ली सरकार ने इंटेलिजेंट ग्रीवांस मॉनिटरिंग सिस्टम (IGMS) लागू करने के लिए किस संस्थान के साथ साझेदारी की है?
- A) IIT कानपुर
- B) IIT अहमदाबाद
- C) IIT दिल्ली
- D) IIT बॉम्बे
Correct Answer: IIT कानपुर
Explanation: दिल्ली सरकार ने IIT कानपुर के साथ मिलकर इंटेलिजेंट ग्रीवांस मॉनिटरिंग सिस्टम (IGMS) शुरू करने का फैसला किया है। यह AI-आधारित प्लेटफार्म दिल्ली की सभी शिकायत निवारण पोर्टलों को एक डैशबोर्ड पर जोड़ेगा, जिससे शिकायतों का समाधान तेज़ और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
Q10. कलाईमामणि पुरस्कार किस राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है?
- A) केरल
- B) कर्नाटक
- C) तमिलनाडु
- D) आंध्र प्रदेश
Correct Answer: तमिलनाडु
Explanation: तमिलनाडु सरकार ने वर्ष 2021, 2022 और 2023 के लिए कलाईमामणि पुरस्कारों की घोषणा की। यह तमिलनाडु का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे तमिलनाडु इयाल इसाई नाटक मंड्रम द्वारा दिया जाता है। इसमें शास्त्रीय संगीत, नृत्य, वादन, लोकगीत, अभिनय और चित्रकला जैसी कई श्रेणियाँ शामिल हैं।
Best portal for railway departmental exam
mycbt.in - join free
Comments 0
Post CommentNo comments yet. Be the first to comment!